चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के सीएम पद की ली शपथ, इस मौके पर पीएम मोदी रहे मौजूद

Update: 2024-06-12 06:35 GMT

आंध्र प्रदेश। तेलूगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बतौर सीएम चंद्रबाबू नायडू का यह चौथा कार्यकाल होगा। जन सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। चंद्रबाबू नायडू के साथ 24 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, जे पी नड्डा, वैकैया नायडू, अन्य केंद्रीय मंत्री, एनडीए सहयोगियों के नेता और कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

तेलूगु देशम पार्टी के अध्यक्ष नारा चंद्रबाबू नायडू की मंत्रिपरिषद में 17 नए चेहरे शामिल हैं। जिसमें और बाकी लोग पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

Tags:    

Similar News