चक दे इंडिया: टी20 वर्ल्‍ड कप चैंपियन बना भारत, 13 साल बाद मिली भारत को जीत

Update: 2024-06-29 18:37 GMT

नई दिल्ली। भारत ने आज केनसिंग्टन ओवल में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप-2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को सात रनों से हरा खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और सात विकेट खोकर 176 रन बनाए। अपना पहला फाइनल मैच खेल रही साउथ अफ्रीका की टीम ने काफी लड़ाई लड़ी लेकिन ये टीम 20 ओवरों में 169 रन ही बना सकी।

भारत दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना है। भारत ने पहली बार साल 2007 में ये ट्रॉफी जीती थी। इसी के साथ भारत तीसरी टीम बन गई है जिसने टी20 का खिताब दूसरी बार जीता है।

साउथ अफ्रीका की शुरुआती पारी अच्छी नहीं हुई। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने रीजा हैंड्रिक्स को बोल्ड कर दिया। तीसरे ओवर में अर्शदीप ने साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम के विकेट चटकाए। वह 4 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच क्विंटन डीकॉक और ट्रिस्टन स्टब्स ने उनका साथ दिया। स्टब्स को अक्षर पटेल ने बोल्ड किया। स्टब्स ने 31 रन बनाए।

डीकॉक अपनी तूफानी अंदाज में रन बनाते रहे। 13वें ओवर में डीकॉक डीप स्क्वायर लेग पर कुलदीप यादव को कैच दे बैठे। 31 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन बना। हेनरिक क्लासेन ने अच्छी बल्लेबाजी की। उन्‍होंने 27 गेंदों पर 52 रन बनाए। पांड़या ने हेनरिक क्लासेन को अपना शिकार बनाया। उसके बाद जसप्रीत बुमराह ने मार्को यानसेन को बोल्‍ड किया। यानसेन ने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए। डेविड मिलर ने 17 गेंदों पर 21 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने शानदार कैच लपका। आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर रबाडा आउट हुए। उन्‍होंने 3 गेंदों पर 4 रन बनाए। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 7 रन से मुकाबला जीत लिया है।

Tags:    

Similar News