उपचुनाव: 13 विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन ने 10 सीटों पर जीत का परचम लहराया, भाजपा 2 सीटों पर सिमटी

Update: 2024-07-13 11:01 GMT

नई दिल्ली। आज सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में से 11 सीटों के नतीजे घोषित हो गए हैं। इस बार इंडिया गठबंधन ने एनडीए को करारी हार दी। इंडिया गठबंधन ने 10 सीटों पर जीत हासिल की। भाजपा को उपचुनाव में सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली। बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

अभी तक के नतीजों में इंडिया गठबंधन ने उपचुनाव वाली 13 सीटों में से आठ पर जीत दर्ज कर ली है और दो सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार आगे हैं। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट और मध्य प्रदेश की अमरगढ़ सीट पर ही भाजपा को जीत मिली है।

उत्तराखंड की बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत बुटोला ने जीत दर्ज की है। वहीं मंगलौर सीट पर भी कांग्रेस के काजी मोहम्मद निजामुद्दीन जीत हुई।

तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर हुए उपचुनाव में डीएमके उम्मीदवार अन्नीयूर शिवा आगे चल रहे हैं। डीएमके उम्मीदवार ने निर्णायक बढ़त बनाई हुई है और वह करीब 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

बंगाल की रायगंज सीट से टीएमसी ने जीत हासिल की है। टीएमसी के कृष्णा कल्याणी रायगंज से चुनाव जीत गए हैं।

देहरा उपचुनाव में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत हासिल की।

जालंधर पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने जीत हासिल की है।

पश्चिम बंगाल की राणाघाट दक्षिण से टीमसी उम्मीदवार मुकुट मणि अधिकारी ने उपचुनाव में जीत हासिल की।

Tags:    

Similar News