हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक! नायब सिंह सैनी 12 अक्तूबर को दूसरी बार सीएम पद की ले सकते हैं शपथ

Update: 2024-10-08 18:06 GMT

चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा चुनाव में बहुमत से भाजपा ने तीसरी बार सरकार बना ली है। अब नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई है। आज भाजपा के प्रभारी धमेंद्र प्रधान, सहप्रभारी बिप्लब कुमार देब ने पूर्व सीएम मनोहर लाल के आवास पर बैठक की। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम सैनी से बातचीत भी की।

जानकारी के अनुसार सीएम नायब सिंह सैनी 12 अक्तूबर को शपथ ले सकते हैं। बता दें सीएम पद के लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व पूर्व गृह मंत्री अनिल विज दावा ठोकते आ रहे हैं। मगर अब तक सीएम नायब सिंह का ही नाम ही आ रहा है।

हरियाणा में तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि इस बारे में गृह मंत्री को पहले ही एलान कर चुके हैं कि नायब सिंह सैनी ही सीएम होंगे। सरकार बनाने के साथ ही मंत्रिमंडल के चेहरों पर भी चर्चा शुरू हो गई है। इस बार विधान सभा चुनाव में पुरानी सैनी सरकार के आठ मंत्रि हार गए है। अब मंत्रिमंडल में अधिकतर नए चेहरे होंगे। 

Tags:    

Similar News