दिल्ली में तीसरी बार सातों सीटों पर भाजपा की बढ़त

Update: 2024-06-04 09:10 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। दिल्ली की सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक के आए रुझानों में चांदनी चौक, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, और साउथ दिल्ली की सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

वर्ष 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में सभी सातों सीटें जीती थीं। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव भी भारतीय जनता पार्टी ने अपने इस प्रदर्शन को दोहराते हुए सभी सात सीटें जीती थीं। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली की सीट पर सांसद मनोज तिवारी को छोड़कर सभी 6 सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल दिए थे। जिसका परिणाम आज दोपहर 2 बजे तक यह रहा कि दिल्ली की सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है।

चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रत्याशी जयप्रकाश अग्रवाल से 34799 वोट से आगे चल रहे हैं। जबकि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी कांग्रेस के कन्हैया कुमार से 103805 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं। ईस्ट दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा आपने प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार से 25013 वोट से आगे हैं। न्यू दिल्ली से बांसुरी स्वराज अपने प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सोमनाथ भारती से 33609 वोट से आगे हैं। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रत्यासी उदित राज से 127393 वोट से आगे चल रहे हैं। वेस्ट दिल्ली से भाजपा के कमलजीत सेहरावत अपने प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महाबल मिश्रा से 107798 वोट से आगे चल रहे हैं। वही साउथ साउथ दिल्ली से रामवीर सिंह विधूड़ी अपने प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सहीराम पहलवान से 82079 वोट से आगे चल रहे हैं।

Tags:    

Similar News