हरियाणा में भाजपा ने लगाई हाफ सेंचुरी! क्या तीसरी बार भी बनेगी सरकार?

Update: 2024-10-08 06:30 GMT

चंढीगड। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों की काउंटिंग जारी है। बता दें हरियाणा में एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। आज नतीजों की बारी है। अब तक हरियाणा में विधानसभा चुनावों के परिणामों में भाजपा ने हाफ सेंचुरी लगा ली है। अब तक के आए रुझानों में बीजेपी वहां 50 सीटों पर बढ़त के साथ बहुमत के पार चली गई है, जबकि कांग्रेस महज 35 सीटों पर आगे है।

भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में कायम रहने में कारगर लग रही है। जबकि एग्‍ज‍िट पोल में कांग्रेस 10 साल बाद हरियाणा में वापसी कर रही थी।

भाजपा के इस आंकड़े को लेकर अनिल विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है। हमेशा से झूठ बोलते हुए आई है। अब कहां गए 8500 खटाखट-खटाखट… मोहब्बत की दुकान में नफरत बिक रही है।

Tags:    

Similar News