बिहार में कांग्रेस ने 6 लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार, प्रदेश अध्यक्ष के बेटे को दिया टिकट

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-04-22 10:38 GMT


नई दिल्ली। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस ने बिहार में अपने हिस्से की बाकी बची 6 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इनमें महाराजगंज सीट से प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के बेटे आकाश सिंह को टिकट दिया है वहीं पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से मीरा कुमार के बेटे अंशुल अभिजीत को मैदान में उतारा है।

बता दें कि महाराजगंज सीट को लेकर मामला फंसा था। पूरे मंथन के बाद आलाकमान ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश सिंह को टिकट दे दिया। यह भी बता दें कि महाराजगंज सीट पर एमएलसी सच्चिदानंद राय अपनी पत्नी को टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन अंत में आकाश सिंह पर मुहर लगाई। आकाश पिछली बार उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे। पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पटना साहिब लोकसभा सीट से मीरा कुमार के बेटे अंशुल अविजीत को टिकट दिया गया है। बेतिया से मदन मोहन तिवारी, समस्तीपुर से बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सन्नी हजारी, सासाराम से विश्वनाथ राम और मुजफ्फरपुर से अजय निषाद को टिकट दिया है। टिकट के कारण अजय निषाद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए थे।

Tags:    

Similar News