दिल्ली से सबसे बड़ी खबर! गर्मी के टूटे तमाम पुराने रिकॉर्ड, आज राजधानी में पारा 52 डिग्री पार

Update: 2024-05-29 11:32 GMT

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। दिल्ली में कुछ जगहों पर 52 डिग्री से अधिक तापमान मापा गया। इससे पहले के वर्षों में दिल्ली का तापमान 50 डिग्री से नीचे ही रहा है। आज जब मुंगेशपुरी में तापमान मापा गया तो 52.3 डिग्री पाया गया।

बता दें कि राजस्थान जैसे गर्म राज्य में अभी तापमान 50 को पार नहीं किया है लेकिन इस बीच दिल्ली में गर्मी के सारे रिकॉर्ड टूट गए। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले दो-तीन दिनों तक तापमान लुढ़कने के आसार कम ही हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी से संभल कर रहना चाहिए और वह तमाम नुस्खे अपनाने चाहिए जिससे गर्मी से बचाव हो सके।

Tags:    

Similar News