बड़ी खबर: रुझानों में एनडीए ने बहुमत का आंकड़ा किया पार, फिर मोदी बनते दिख रहे हैं पीएम

Update: 2024-06-04 06:42 GMT

-इंडिया गठबंधन दे रही है कड़ी टक्कर लेकिन बनने जा रही है एनडीए की सरकार

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज सुबह 8:00 बजे से मतगणना जारी है। दिन के 12 बजे तक कई राज्यों में पांच राउंड से अधिक की मतगणना हो चुकी है जबकि 20 राउंड तक मतगणना होनी है। अब तक की मतगणना पर नजर डालें तो इंडिया गठबंधन एनडीए को कड़ी टक्कर दे रही है लेकिन एनडीए सरकार बनाने जा रही है।

बता दें कि सरकार बनाने के बहुमत का आंकड़ा 272 है। अब तक रुझानों के अनुसार एनडीए 295 सीट पर आगे चल रही है जबकि इंडिया गठबंधन 230 सीट पर ठहरी हुई है। वोटो की गिनती में सभी 542 सीटों पर परिणाम सामने आ रहा है। भाजपा अपने दम पर 240 सीट लाई है। अधिकांश राज्यों में एनडीए अपनी प्रतिद्वंदी दलों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने भाजपा को बुरी तरह से पछाड़ दिया है। वहीं दिल्ली की सभी सात सीटों में से छह सीट पर भाजपा आगे चल रही है। 

Tags:    

Similar News