बॉलीवुड से बड़ी खबर ! सलमान खान की कार को उड़ाने के लिए पाकिस्तान से हथियार मंगवाने की हो रही थी साजिश,हमले के बाद भाग जाते श्रीलंका

Update: 2024-06-01 07:45 GMT

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान पर एक बार हमले की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। सलमान खान के घर हुई फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस ने एक और खुलासा किया है। पुलिस के इस खुलासे के मुताबिक सलमान खान के बांद्रा निवास स्थान के बाहर फायरिंग के साथ बिश्नोई गैंग ने प्लान B भी बनाया था। जिसके तहत सलमान पर AK 47, M-16 और AK-92 जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया जाना था। पुलिस ने इस मामल में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं। इन्होंने सलमान खान के फार्म हाउस और कई शूटिंग प्वाइंट्स की रेकी की थी। चारों को सलमान पर अत्याधुनिक विदेशी हथियारों से फायरिंग करने का आदेश दिया गया था।

इस मामले में एक गंभीर बात ये भी निकल कर सामने आ रही है कि यह हाथियार पाकिस्तान के उस सप्लायर से लिए जाने थे जिसका नाम डोगरा बताया गया। पुलिस ने बताया कि इसका उद्देश्य संभवतः सलमान खान की गाड़ी को रोकना या उनके फार्महाउस के भीतर धावा बोलना था।

पुलिस के मुताबिक गैंग से जुड़े करीब 15 से 20 ऐसे लोग थे, जो सलमान के निवास के आसपास हमले के लिए प्लान में शामिल थे। हमले के बाद आरोपियों ने कन्याकुमारी के रास्ते श्रीलंका भागने की योजना भी बना रखी थी। पुलिस ने इनके मोबाइल से कुछ वीडियो भी बरामद किए हैं।

बता दें 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के घर सुबह-सुबह दो अनजान लोगों ने बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 3-4 राउंड हवाई फायरिंग की थी और बाइक से फरार हो गए थे। सलमान के अपार्टमेंट के बाहर गोलियों के निशान भी मिले थे। उस समय एक गोली उनकी बालकनी का नेट चीरते हुए निकल गई थी।

Tags:    

Similar News