पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, सुनील जाखड़ ने दिया प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Update: 2024-09-27 05:21 GMT

चंडीगढ़। पंजाब में पंचायत चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें एक साल पहले ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि वे पार्टी से नाराज चल रहे थे। यही कारण है कि वे गुरुवार को पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर रखी बैठक में भी शामिल नहीं हुए। हालांकि उन्होंने इस्तीफा देने को लेकर चुप्पी साध रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनील जाखड़ रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाने से नाराज चल रहे थे जिसके चलते उन्होने जुलाई महीने से ही पार्टी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी।

बता दें कि सुनील जाखड़ 2022 में कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था।

Tags:    

Similar News