अश्लील वीडियो मामले में बेंगलुरु कोर्ट ने प्रज्वल रेवन्ना को 6 जून तक हिरासत में भेजा

Update: 2024-05-31 12:34 GMT

बेंगलुरु। सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु कोर्ट ने 6 जून तक एसआईटी की हिरासत में भेज दिया है। यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना गुरुवार की रात को जर्मनी से बेंगलुरु लौटे थे। एसआईटी ने उन्हें रात को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए जाने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया।

इससे पहले प्रज्वल रेवन्ना को चिकित्सकीय जांच के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज अस्पताल ले जाया गया। महिला पुलिसकर्मी प्रज्वल को यहां बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल लेकर आईं।

बता दें जनता दल सेक्युलर के संरक्षक एच. डी. देवेगौड़ा के पोते और हासन लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार प्रज्वल पर महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है। उनके खिलाफ अभी तक यौन उत्पीड़न के तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

Tags:    

Similar News