कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका खारिज, बढ़ी मुश्किलें

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-06-26 12:08 GMT

नई दिल्ली। कई महिलाओं के यौन शोषण और रेप के आरोपी पूर्व जेडी-एस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की जमानत याचिका को बेंगलुरु की एक अदालत ने खारिज कर दी है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

कर्नाटक की हासन सीट से पूर्व सांसद रहे 33 वर्षीय प्रज्वल को विशेष जांच दल की हिरासत में रखा गया है। प्रज्वल को 31 मई को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले जब प्रज्वल के यौन उत्पीड़न मामले का खुलासा हुआ था तब प्रज्वल जर्मनी भाग गए थे। जब वे 31 मई को भारत लौटे तो एसआईटी ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया था। प्रज्वल के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो ने ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। प्रज्वल पर यौन उत्पीड़न के तीन मामले दर्ज हैं। उन पर कई महिलाओं से रेप का भी आरोप है। प्रज्वल के खिलाफ मामले दर्ज के बाद जेडी-एस ने उन्हें पार्टी से भी निलंबित कर दिया था।

25 जून को पूर्व जेडी-एस नेता पर एक और एफआईआर दर्ज की गई थी। एफआईआर में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक प्रीतम गौड़ा का नाम भी शामिल है। गौड़ा पर प्रज्ज्वल द्वारा पीड़िता के यौन शोषण के दौरान खींची गईं तस्वीरों को साझा करने का आरोप है।

Tags:    

Similar News