बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या, पार्टी के लोग सड़कों पर कर रहे प्रदर्शन, आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग

Update: 2024-07-05 18:40 GMT

चेन्नई। तमिलनाडु में आज बहुत बड़ी घटना हो गई। तमिलनाडु के बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की आज शाम हत्या कर दी गई। यह घटना चेन्नई के पेरांबूर में आर्मस्ट्रांग के घर के पास हुई जिसमें 6 लोगों की अज्ञात भीड़ ने उनकी हत्या कर दी। आर्मस्ट्रांग को गंभार हालत में प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आर्मस्ट्रांग की हत्या के विरोध में चेन्नई में प्रदर्शन कर रहे है और सड़कों को जाम भी कर दिया। पार्टी के कार्यकर्ता आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News