अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के नाम लिखा पत्र! शुरू किया 'जन संपर्क अभियान'

Update: 2024-10-16 13:01 GMT

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली की जनता के नाम पत्र लिखा है। साथ ही उन्होंने 'जन संपर्क अभियान' की शुरुआत की है। इसके जरिये वह दिल्ली की जनता से सामने बात करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि अगर वह मुख्यमंत्री बनते हैं, तो वह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली के लोगों का कोई भी काम न रुके।

कैंपेन लॉन्च कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा कि मुझे भरोसा है कि जनता दिल्ली में सभी काम और सुविधाएं जारी रखने के लिए फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी। 29 अक्टूबर तक चलने वाला यह "जन संपर्क" अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्लीवासियों के बीच केजरीवाल का एक पत्र लेकर पहुंचेंगे, जिसमें भ्रष्टाचार के मामलों में केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के पीछे की "सच्चाई" बताई जाएगी।

पत्र में केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि दिल्ली में AAP के काम में बाधा डालने के लिए मुझे और पार्टी के अन्य नेताओं को भाजपा ने गिरफ्तार करवाया था। भाजपा ने ऐसा इसलिए किया था कि दिल्ली के लोगों को दी जा रही मेरी सुविधाओं को रोकने के लिए किया। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा दिल्ली में मेरे द्वारा किए जा रहे काम को रोकना चाहते हैं क्योंकि भाजपा की सरकार जहां पर भी है। वहां के लोग भाजपा पर सवाल कर रहे हैं कि उनके राज्यों में दिल्ली जैसी प्रगति क्यों नहीं हो रही है। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के अन्य नेता दिल्ली के विकास में उनके योगदान के कारण जेल गए। अगर AAP दिल्ली के लोगों के लिए काम नहीं करता तो भाजपा के लोग मुझे जेल नहीं भेजते।

साथ ही अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि इस साल एमसीडी मेयर का चुनाव एससी समुदाय से होना था। जेल से बाहर आने के बाद मुझे पता चला कि उन्होंने साजिश रची और मेयर का चुनाव नहीं कराया। उन्होंने जानबूझकर एससी समुदाय के अधिकारों को छीना। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि जल्द से जल्द मेयर का चुनाव कराएं और एससी समुदाय को उसका अधिकार दिलाएं।

Tags:    

Similar News