अरविंद केजरीवाल जल्द खाली करेंगे सीएम आवास, यह हो सकता है नया ठिकाना

Update: 2024-09-28 05:58 GMT

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही सिविल लाइंस में छह फ्लैगस्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को खाली कर देंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से यह जानकारी आज शनिवार को दी गई है।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जल्द ही सीएम आवास खाली कर देंगे। उन्होंने नए आवास की तलाश तेज कर दी है। सभी क्षेत्रों के लोग, विधायक, पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता और नागरिक अपनी सामाजिक, आर्थिक या राजनीतिक पृष्ठभूमि की परवाह किए बिना उन्हें आवास की पेशकश कर रहे हैं। आप ने बताया कि अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के नजदीकी स्थानों को प्राथमिकता दे रहे हैं, क्योंकि उनका इरादा अपने निर्वाचन क्षेत्र से जुड़े रहने का है।

बता दें कि अरविंद केजरीवाल 17 सितंबर को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। अरविंद केजरीवाल दिसंबर 2013 में जब पहली बार मुख्यमंत्री बने तो वे गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रहते थे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली के तिलक लेन स्थित घर में रहने लगे। इसके बाद फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने और दूसरी बार मुख्यमंत्र बनने के बाद वे सिविल लाइंस में 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास में रहने चले गए।

Tags:    

Similar News