अरविंद केजरीवाल शाम में तिहाड़ जेल से रिहा हुए, सीधे घर गए, कल 11 बजे हनुमान मंदिर जाएंगे

By :  Neeraj Jha
Update: 2024-05-10 13:58 GMT


नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 1 जून तक अंतरिम जमानत मिलने के बाद आज शाम करीब 6:45 बजे तिहाड़ जेल से रिहा कर दिए गए। वह जेल के गेट नंबर 4 से निकले जहां बड़ी संख्या में आम आदमी के पार्टी के लोग पहले से मौजूद थे। चंडीगढ़ से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी जेल से लेने के लिए यहां पहुंचे थे। जेल से अरविंद केजरीवाल का काफिला सीधे उनके निवास की तरफ रवाना हुआ।

सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों पर अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी है। शर्तों में यह बात शामिल है कि अरविंद केजरीवाल इस केस में अपनी भूमिका की टिप्पणी नहीं करेंगे। गवाह से संपर्क नहीं करेंगे। सीएम दफ्तर और सचिवालय नहीं जाएंगे। बिना एलजी की इजाजत के किसी फाइल पर साइन नहीं करेंगे। वही कोर्ट ने ₹50000 के मुचलके पर यह जमानत दी है। शाम में अरविंद केजरीवाल के निवास पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाते हुए देखा गया। यहां पहुंचने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कल 11 बजे हनुमान मंदिर जाएंगे। वहां से पार्टी कार्यालय पहुंचकर 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने पहले कहा था कि मैं जल्द आऊंगा तो मैं आ गया। बता दें कि 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था वह 50 दिनों तक जेल में बंद रहे।

Tags:    

Similar News