अरविंद केजरीवाल के साथ देश के मोस्ट वांटेड आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जा रहा है: सुनीता केजरीवाल

Update: 2024-06-21 08:15 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निचली अदालत से मिली जमानत को ईडी द्वारा हाई कोर्ट में चुनौती देने पर अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल के साथ देश के मोस्ट वांटेड आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जा रहा है। ये बातें सुनिता केजरीवाल ने अनशन स्थल पर कहीं हैं।

सुनीता केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में तानाशाही इतनी बढ़ गई है कि ईडी किसी को छूट भी नहीं देना चाहती। ईडी अरविंद केजरीवाल के साथ देश के मोस्ट वांटेड आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रही है। अभी तो केजरीवाल की जमानत का आदेश अपलोड भी नहीं हुआ था कि ईडी स्टे लगवाने के लिए हाई कोर्ट पहुंच गई लेकिन अभी हाई कोर्ट का फैसला आना बाकी है और हम आशा करते हैं कि हाई कोर्ट न्याय करेगा।

बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल यानी गुरुवार को जमानत दी थी।

Tags:    

Similar News