अखिलेश यादव के ट्वीट पर आया जवाब: सपा प्रमुख ने शेयर किया 37 सेकेंड का वीडियो, नगर निगम ने दिया ये जवाब

Update: 2023-07-01 09:08 GMT

वाराणसी-- सपा प्रमुख अखिलेश यादव के वीडियो ट्विटर पर नगर निगम ने शुक्रवार को जवाब दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काशी में हुए जलभराव का जिक्र करते हुए 37 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया है।इसका जवाब देते हुए नगर निगम ने ट्विटर पर शुक्रवार की फोटो अपलोड की। निगम ने लिखा है कि उक्त स्थल भदऊ चुंगी स्थित रेलवे डाट पुल का है। यहां सड़क नीचे है और डाट पुल के दोनों तरफ की सड़क ऊंची है। भारी बारिश होने पर पुल के दोनों तरफ वर्षा का पानी एकत्र हो जाता है, जो 20 मिनट में निकल जाता है। वर्तमान में उस स्थान पर जलभराव नहीं है।बता दें कि गुरुवार को अंधरापुल में हुए जलभराव का एक वीडियो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडिल से ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज कसा था। जिस पर नगर निगम ने अपना जवाब दिया है।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काशी में हुए जलभराव का जिक्र करते हुए 37 सेकंड का वीडियो अपलोड किया है। जिस पर अब वाराणसी नगर निगम ने जवाब दिया है। 

Similar News