चार राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, चुनाव आयोग आज दोपहर 3 करेंगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

Update: 2024-08-16 06:09 GMT

नई दिल्ली। हरियाणा का विधानसभा का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना बनाई है। जो कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय की गई समयसीमा है। चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान करेगा। हरियाणा, जम्मू-कश्मीर समेत चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का एलान हो सकता है।

इसके अलावा महाराष्ट्र में भी इसी साल नवंबर में सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इस राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार है। यहां भाजपा गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी है। 288 सीटों वाली महाराष्ट्र में भी चुनाव का एलान आज ही किया जा सकता है।

वहीं जम्मू-कश्मीर में 2018 में सरकार भंग होने के बाद से ही चुनाव नहीं हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में चुनाव हुए थे। तब भाजपा-पीडीपी ने गठबंधन बनाया था। बाद में भाजपा ने इस गठबंधन से दूरी बना ली।

Tags:    

Similar News