रतन टाटा के अंतिम संस्कार में भारत सरकार की ओर से अमित शाह होंगे शामिल, जानें और कौन होंगे शामिल

Update: 2024-10-10 05:32 GMT

मुंबई। दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया। 86 वर्ष की आयु में रतन टाटा ने मुंबई के कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। आज उनके पार्थिव शरीर को जनता के अंतिम दर्शन के लिए NCPA लॉन लाया गया। वहीं आज शाम को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में भारत सरकार की ओर से अमित शाह शामिल होंगे।

उनके अंतिम संस्कार में राजनेता के अलावा बालीवुड, खेल जगत और उद्योग जगत से भी कई दिग्गज शामिल होंगे। राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, राजनाथ सिंह, हिमंत बिस्वा सरमा, योगी आदित्यनाथ, मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी, कुमार मंगलम बिड़ला, शक्तिकांत दास, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान, रजनीकांत, सलमान खान और सचिन तेंदुलकर आदि शामिल होंगे।

बता दें कि रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। वह मार्च 1991 से 28 दिसंबर 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे। उसके बाद 2016-2017 तक एक बार फिर उन्होंने समूह की कमान संभाली। उसके बाद से वह समूह के मानद चेयरमैन की भूमिका में आ गये थे।

Tags:    

Similar News