खराब मौसम के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा, अबतक 84 हजार भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Update: 2023-07-07 04:57 GMT

जम्मू कश्मीर में बिगड़े मौसम के चलते शुक्रवार को श्री अमरनाथ यात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार बादल फटने से कई जगह भारी नुकसान हुआ है  ! जिसके चलते जिला प्रशासन ने फैसला लिया है ,फिलहाल आधारी शिविर बालटाल और पहलगाम दोनों रूटों पर यात्रियों को आगे बढ़ने से रोका गया है। वहीं, बम-बम भोले के जयघोष से लखनपुर से लेकर कश्मीर तक माहौल शिवमय बना हुआ है। अमरनाथ यात्रा के लिए देश दुनिया से रोजाना हजारों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं। इस बीच वीरवार को 17202 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। वहीं याात्रा शुरू होने से अब तक कुल 84768 श्रद्धालु दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

Similar News