अखिलेश यादव ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

Update: 2024-06-12 08:49 GMT

उत्तर प्रदेश। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव प्रदेश की मैनपुरी से विधायक है। इस बार लोकसभा चुनाव में उन्होंने कन्नौज से चुनाव लड़ा था और उनकी जीत भी हुई है। इसके चलते अखिलेश ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अब अखिलेश यादव केंद्र की राजनीति में नजर आएंगे।

बता दें 10 जून की पहली कैबिनेट बैठक के साथ ही कामकाज भी शुरू हो चुका है। 24 जून को संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है। 

Tags:    

Similar News