अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार के दावों पर अखिलेश यादव ने उठाए कई सवाल, कहा- किसान क्यों दुखी है?

Update: 2024-06-27 08:52 GMT

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के गठन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार को राज्यसभा और लोकसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था को तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने की बात कहीं। इस पर समाजवादी पार्टी सांसद और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये सरकार का भाषण था। जब सरकार ये दावा करती है कि दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था है और तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी तो किसान क्यों दुखी है? किसान क्यों संकट में है। जो कहानी बताई जा रही है क्या हमारा किसान भी उसी तरीके से खुशहाल हो गया है?

उन्होंने कहा कि अगर हम 5वें नंबर पर हैं तो हमारे युवा बेरोजगार क्यों हैं? अग्निवीर जैसी व्यवस्था आधी अधूरी क्यों लागू करनी पड़ रही है? इतनी महंगाई क्यों हैं? कुछ लोगों के ग्रोथ से देश की ग्रोथ नहीं हो सकती है। कुछ लोगों की ग्रोथ से हमारा नंबर अच्छा हो सकता है लेकिन हमारे किसान गरीब के लिए सरकार के पास क्या है?

Tags:    

Similar News