अखि‍लेश ने दिया मानसून ऑफर! सौ लाओ, सरकार बनाओ... इशारा किसको? भाजपा नेताओं ने दी कड़ी प्रतिक्रियाएं

Update: 2024-07-18 07:05 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सियासी मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। जिसका फायदा विपक्ष उठा रहा है। सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा कि मानसून ऑफर सौ लाओ, सरकार बनाओ। माना जा रहा है कि अखि‍लेश ने यह पोस्‍ट उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लिए लिखा है। अखिलेश के इस पोस्ट पर भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रियाएं दी है।

बता दें लखनऊ में हुई भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक बयान से यूपी की सियासत में उथल-पुथल मच गई। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा है, संगठन से बड़ा कोई नहीं है। हर एक कार्यकर्ता हमारा गौरव है। उनके इस बयान के बाद बीजेपी में कलह उठ गई थी।

जिसके बाद मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सरकार और संगठन दोनों के प्रतिनिधियों को बुलाया। दोनों लोगो से अलग-अलग मुलाकात की। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा ने इस बैठक में आगामी उपचुनाव को लेकर मंथन किया है।

Tags:    

Similar News