रात भर जागने के बाद सुबह प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मिलने खुद चली आईं ममता, जानें सीएम ने जागने का क्या बताया कारण?

Update: 2024-09-14 08:35 GMT

- कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की

- विरोध कर रहे डॉक्टरों के खिलाफ राज्य सरकार कोई एक्शन नहीं लेगी: ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साल्ट लेक स्थित स्वास्थ्य भवन में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है। साथ ही आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं खुद छात्र आंदोलन से उठी हूं। मैंने अपने जीवन में भी बहुत संघर्ष किया है। मैं आपके संघर्ष को समझती हूं। मुझे मेरे पद की चिंता नहीं है। कल रात भर बारिश हुई आप यहां विरोध पर बैठे थे मैं रात भर परेशान रही। आपकी मांगों को आपसे सुनने के बाद मैं उसका अध्ययन करूंगी। मैं अकेले सरकार नहीं चलाती, मैं आपकी मांगों का वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अध्ययन कर समाधान जरूर निकालूंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसे सजा जरूर मिलेगी। मैं आपसे थोड़ा समय मांग रही है। आपके(विरोध कर रहे डॉक्टरों के) खिलाफ राज्य सरकार कोई एक्शन नहीं लेगी। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप काम पर वापस लौटें। अस्पताल के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा से जुड़ी सभी काम शुरू कर दिए गए हैं और आगे भी किए जाएंगे।

बता दें कि 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में प्रशिक्षु डॉक्टर मृत पाई गई थी, जिसकी रेप के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से लोगों में आक्रोश है और लगातार प्रदर्शन करते हुए न्याय की मांग कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News