चार दिन बाद बदरीनाथ हाईवे पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खुला, जगह-जगह फंसे हैं 3000 यात्री

Update: 2024-07-12 09:40 GMT

जोशीमठ, चमोली। जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पैदल और दोपहिया वाहन चालकों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। हाईवे में फंसे यात्रियों को पैदल निकाला जा रहा है। दोपहिया वाहनों को भी निकालने का काम शुरू हो गया है। गोविंदघाट से लेकर जोशीमठ तक करीब 3000 तीर्थ यात्री जगह-जगह फंसे हुए हैं। उपजिलाधिकारी जोशीमठ ने दावा किया कि 1500 तीर्थ यात्रियों को निकाला गया है।

9 जुलाई को सुबह जोशीमठ के पास चुंगीधारा में पहाड़ी से चट्टान का एक हिस्सा टूटकर बदरीनाथ हाईवे पर आ गया था। तब से यहां पर आवाजाही बंद है। बीआरओ तब से हाईवे खोलने की कोशिश में लगा हुआ है। गुरुवार सुबह कुछ देर के लिए यहां पर पैदल आवाजाही शुरू कराई गई।

मौसम विज्ञान केंद्र, उत्तराखंड के अनुसार आज 12 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी , नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तो वहीं मौसम विज्ञान ने चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

Tags:    

Similar News