चंपई सोरेन के बाद अब इस नेता ने भाजपा का थामा हाथ

Update: 2024-08-31 10:37 GMT

रांची। चंपई सोरेन के बाद अब लोबिन हेम्ब्रम ने भाजपा का हाथ थाम लिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से निष्कासित होने के बाद लोबिन हेम्ब्रम ने भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ मंच साझा किया।

बता दें झामुमो ने विधायक लोबिन हेम्ब्रम को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया था। भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि जब दिल्ली और कोलकाता में झारखंड सरकार की ओर से मेरी जासूसी की गई तो तभी भाजपा में शामिल होने का मेरा संकल्प मजबूत हो गया था। भाजपा आदिवासियों की पहचान बचा सकती है और झारखंड के संथाल परगना में घुसपैठ रोक सकती है।

वहीं चंपई सोरेन ने झामुमो पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने आदिवासी पहचान को खतरे में डाल दिया है। मैं लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मैंने झामुमो को अपने खून-पसीने से सींचा लेकिन मुझे अपमानित किया गया। मैं भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर हूं। मुझे अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सदस्य होने पर गर्व है। मैं अपमान और जासूसी बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं था।

Tags:    

Similar News