'आप' ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चौथी सूची की जारी, नायब सिंह सैनी को टक्कर देगें मेवा सिंह और जोगा सिंह

Update: 2024-09-11 11:19 GMT

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। आप ने अब तक 61 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।





आप ने लाडवा सीट से जोगा सिंह को कैंडिडेट बनाया है जहां से भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उतारा है। इसी सीट पर कांग्रेस ने मेवा सिंह को टिकट दिया है। वहीं विनेश फोगाट जुलाना से चुनाव लड़ रही हैं। अब आम आदमी पार्टी ने यहां से कविता दलाल को दांव पर लगाया है। 

Tags:    

Similar News