दिल्ली में विजय रथ रोकने में नाकाम रही AAP-कांग्रेस की गठबंधन, तीसरी बार भी सभी सीटों पर जीतीं बीजेपी

Update: 2024-06-04 18:04 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर क्लीन स्वीप किया है। इसी के साथ भाजपा दिल्ली की सभी सात सीटों पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। बता दें कि दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया था लेकिन दोनों को इसका फायदा नहीं हुआ।

नई दिल्ली से सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज, उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के मनोज तिवारी, दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा ने जीत दर्ज की है।

Tags:    

Similar News