नीट परीक्षा धांधली मामले में आम आदमी पार्टी ने किया जंतर मंतर पर प्रदर्शन, संजय सिंह ने कहा-अभी सड़क पर कर रहे हैं प्रदर्शन फिर करेंगे सदन में

Update: 2024-06-18 08:34 GMT

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आज दोपहर जंतर मंतर पर नीट परीक्षा में धांधली मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं अगला प्रदर्शन संसद में होगा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली की एक नहीं अनेक सबूत सामने आ चुके हैं लेकिन विद्यार्थियों को न्याय नहीं मिल रहा है। अब इसके लिए आवाज संसद में उठाई जाएगी।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री ख़ामोश रहते हैं। मोदी जी यूपी में पेपर लीक की वजह से 60 लाख बच्चों के साथ हुए धोखा पर नहीं बोलते। नीट स्कैम पर नहीं बोलते वो सिर्फ़ मुस्लिम-मंगलसूत्र पर बोलते हैं। आप ने नीट परीक्षा रद्द करवाने के लिए सड़क पर लड़ाई शुरू की है। 24 तारीख़ से संसद का सत्र शुरू हो रहा है। हमारे सांसद वहां भी छात्रों की लड़ाई को लड़ेंगे।

आप नेता गोपाल राय ने कहा कि पूरे देश का भविष्य दाव पर है। लाखों छात्रों ने परीक्षा दी है। उनके अभिभावक चिंतित हैं। सभी लोग चाहते हैं परीक्षा रद्द हो। घोटाले की जांच की जाए और दोबारा परीक्षा कराई जाए। आप ने छात्रों के समर्थन में आंदोलन कर रही है। आज हम जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं कल पूरे देश से आवाज उठाई जाएगी। हम सदन में भी मजबूती से आवाज उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों बच्चे आज निराश हैं। उनके माता-पिता परेशान हैं। मज़दूर और किसान एक-एक पैसा बचाकर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं। आज वह निराश हैं। बीजेपी की सरकार में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं। जनता ने इस बार इनको संदेश भी दिया है लेकिन ये लोग सबक़ सीखने को तैयार नहीं हैं।

Tags:    

Similar News