24 जून से शुरू हो सकता है संसद का विशेष सत्र! जानें कब होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव

Update: 2024-06-11 10:00 GMT

नई दिल्ली। संसद का विशेष सत्र 24 जून को शुरू हो सकता है। 18वीं लोकसभा के लिए चुने गए नवनिर्वाचित सांसद 24 और 25 जून को शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा लोकसभा स्पीकर का चुनाव 26 जून को होने की संभावना है।

केंद्र सरकार की तरफ से पहले लोकसभा के अध्यक्ष के पद के लिए एक सांसद का नाम प्रस्तावित किया जाएगा। सरकार के प्रस्ताव को अगर विपक्ष सर्वसम्मति से स्वीकार कर लेता है तो चुनाव नहीं होंगे। ऐसा नहीं होता है तो विपक्ष भी अपनी ओर से एक उम्मीदवार खड़ा कर सकता है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित कर सकती हैं। राष्ट्रपति मुर्मू अभिभाषण के जरिए केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल के एजेंडे को पेश करेंगी।

बता दें नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी के साथ 71 से ज्यादा मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। प्रधानमंत्री ने सोमवार को नवनियुक्त मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। 

Tags:    

Similar News