आइसक्रीम के अंदर से निकली इंसान की कटी उंगली, महिला ने ऑनलाइन की थी आर्डर, जानें फिर इसके बाद क्या हुआ

Update: 2024-06-13 08:32 GMT

मुंबई। मुंबई में एक बेहद हैरान करने वाली घटना घटी है। मलाड इलाके में एक महिला डॉक्टर को नामी ब्रांड के कोन आइसक्रीम के अंदर इंसान की कटी उंगली मिली है। डॉक्टर ऑर्लेम ब्रैंडन सेराओ ने इस की शिकायत दर्ज कराई है।

सेराओ ने बताया कि उनकी बहन ने बुधवार को एक होम डिलीवरी ऐप से कोन आइसक्रीम यम्मो बटरस्कॉच का ऑर्डर दिया था। जैसे ही डॉक्टर ने आइसक्रीम को खाना शुरू किया तो उसे उसके अंदर एक कटी हुई इंसान की उंगली दिखी। महिला ने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा भी ली थी पर जैसे ही उसको लगा कि कुछ गड़बड़ है तो उसने आइसक्रीम में देखा कि एक इंसानी कटी हुई उंगली है। उंगली करीब 2 सेंटीमीटर लंबी थी।

उंगली मिलने के बाद महिला ने मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद मलाड पुलिस ने यम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आइसक्रीम को जांच के लिए भेजा गया है और उंगली को फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है। उस जगह की भी जांच की जाएगी जहां यह आइसक्रीम बनाई गई थी। 

Tags:    

Similar News