सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजधानी दिल्ली में मनाया जा रहा है 78वां स्वतंत्रता दिवस

Update: 2024-08-15 07:00 GMT

नई दिल्ली। देश आज 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। सुरक्षा कर्मी दिल्ली में जमीन से लेकर आसमान तक पैनी नजर रखे हुए हैं। वाहनों की चेकिंग कर रहे है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

डीसीपी ईस्ट अपूर्व गुप्ता ने कहा कि आईटीओ और नई दिल्ली की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर जांच की जा रही है। हम सभी सख्ती से जांच कर रहे हैं। हमने यह सुनिश्चित किया है कि लाल किला क्षेत्र की ओर संदिग्ध दिखने वाले किसी भी वाहन या व्यक्ति को कोई अनुमति न दी जाए। उन्होंने बताया कि दिल्ली-यूपी सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस संयुक्त रूप से वाहनों की जांच कर रही है।

दिल्ली में विश्वविद्यालय, स्कूल हो या फिर बाजार सब आजादी के इस पर्व को मनाने के लिए तिरंगामय हो गए हैं। प्रमुख बाजारों कनॉट प्लेस, पालिका बाजार समेत अन्य प्रमुख बाजारों व स्थानों पर देशभक्ति की धुनें गूंज रही हैं। बाजारों में सड़क किनारे स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी चीजें और तिरंगों की दुकानें लोगों को आकर्षित कर रही हैं। दिल्ली के बाजारों और सड़कों पर हर जगह तिरंगे लहराते दिखाई दे रहे हैं। कनॉट प्लेस और आस पास की इमारतें तिरंगामय लाइटों से सजी हैं।

Tags:    

Similar News