सिक्किम में खाई में वाहन गिरने से सेना के 4 जवानों की मौत

Update: 2024-09-05 11:22 GMT

सिक्किम। सिक्किम के पाक्योंग जिले में आज यानी गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया था।

जानकारी के मुताबिक सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। भारतीय सेना के अधिकारियों ने चार जवानों के मरने की पुष्टि की है। ड्राइवर समेत सभी मृतक सैन्यकर्मी पश्चिम बंगाल के बिनागुरी की एक यूनिट के थे। मृतकों में मध्य प्रदेश के ड्राइवर प्रदीप पटेल, मणिपुर के शिल्पकार डब्ल्यू.पीटर, हरियाणा के नायक गुरसेव सिंह और तमिलनाडु के सूबेदार के. थंगापंडी शामिल हैं। 

Tags:    

Similar News