हाथरस के फुलरई में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मचने से 27 लोगों की मौत, मृतकों में महिलाएं, बच्चे भी शामिल

Update: 2024-07-02 11:35 GMT

हाथरस,उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में बड़ा हादसा हो गया। सिकंदराराऊ से एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में भोले बाबा के सत्संग सुनने पहुंचे लोगों की भीड़ जब सत्संग होने के बाद बाहर निकल रही थे तो तभी भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 27 लोगों की मौत हो चुकी है और हादसे में कई महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए हैं। महिला और बच्चों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों में लोग हाथरस और एटा के रहने वाले हैं। अस्पताल में इलाज के लिए लोगों को भेजा रहा है। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल रवाना हो गए हैं।

बता दें अब तक 25 शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं। मृतकों में कई महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। सीएमओ का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि लगातार घायल लोग अस्पताल लाए जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News