पुणे में 21 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप, घटना के दौरान लड़की के दोस्तों को कपड़े से बांध दिया था

Update: 2024-10-04 06:26 GMT

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में सामूहिक बलात्कार की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कल रात 21 साल की एक लड़की अपने दोस्तों के साथ बोपदेव घाट गई थी। इस दौरान तीन अज्ञात आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस को सुबह करीब पांच बजे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच और डिटेक्शन ब्रांच की दस टीमें लगाई गई हैं।

पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त सीपी रंजन कुमार शर्मा ने कहा कि कल रात 21 वर्षीय लड़की अपने दोस्तों के साथ बोपदेव घाट गई थी। जब वह दोस्तों के साथ थी, तब तीन अज्ञात लोग उनके पास आए और उन्हें पीटा। बाद में उन्होंने लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया। हमें आज सुबह करीब 5 बजे यह सूचना मिली। आरोपियों की पहचान और उन्हें पकड़ने के लिए 10 टीमें तैनात की गई हैं। आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार करते समय उसके दोस्तों को कपड़े से बांध दिया था। लड़की अस्पताल में है। उसका इलाज चल रहा है। वह होश में है। उसने अपना बयान दिया है और उसी आधार पर FIR की गई है।

इस घटना पर एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की मदद के लिए लड़की बहन योजना शुरू की। इससे महिलाओं को फायदा हो रहा है। एक तरफ लड़की बहन योजना है तो दूसरी तरफ महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। एक तरफ लड़की बहन योजना के जरिए महिलाओं को आर्थिक मदद देने की कोशिश हो रही है तो दूसरी तरफ महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों से लोगों में काफी गुस्सा है।

Tags:    

Similar News