पीएम मोदी बोलते हैं कांग्रेस अर्बन नक्सल की पार्टी है मगर सही में भाजपा ही आतंकी पार्टी है: मल्लिकार्जुन खड़गे

Update: 2024-10-12 09:11 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना तानते हुए कहा कि पीएम मोदी हमेशा कहते हैं कि कांग्रेस अर्बन नक्सल की पार्टी है। मगर सही में तो उनकी पार्टी ही आतंकी पार्टी है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रगतिशील लोगों को शहरी नक्सली कहा जा रहा है। यह उनकी आदत हो गई है। भाजपा के लोग लिंचिंग करते हैं, लोगों को मारते हैं, अनुसूचित जातियों के लोगों के मुंह में पेशाब करते हैं, आदिवासियों का बलात्कार करते हैं। साथ ही भाजपा उन लोगों का समर्थन भी करते हैं जो ये सब करते हैं। फिर भी पीएम मोदी दूसरों को दोष देते हैं लेकिन उन्हें ऐसा कहने का कोई अधिकार नहीं है। जहां भी उनकी सरकार है, अनुसूचित जातियों, खासकर आदिवासियों पर अत्याचार होते हैं। फिर वे अत्याचारों के बारे में बात करते रहते हैं लेकिन सरकार भाजपा की है पीएम मोदी इसे नियंत्रित कर सकते हैं।

वहीं साथ ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोहन भागवत वही हैं जो उस पार्टी का समर्थन करते हैं जो देश में फूट डालना चाहती है। इसकी शुरुआत संविधान बदलने, आरक्षण खत्म करने और फिर मुसलमानों के बारे में अलग-अलग बातें बोलने से होती है। 

Tags:    

Similar News