यूपी विधानसभा में बजट सत्र में ब्रजेश पाठक की टिप्पणी पर हंगामा, सदन स्थगित, जानें पूरा मामला
लखनऊ। यूपी विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही चल रही है। बजट पर हो रही चर्चा के बीच ब्रजेश पाठक की एक टिप्पणी पर हंगामा हो गया। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के द्वारा अतीत पर की गई एक टिप्पणी का उल्लेख सदन में किया है। मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि लड़के हैं गलती हो जाती है। ब्रजेश पाठक ने उनकी इसी टिप्पणी का जिक्र किया है। इस बात से नाराज सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया। प्रश्न काल के दौरान सपा के सदस्य लगातार नारेबाजी करते रहे।
दोपहर दो बजे तक सदन स्थगित
बता दें सपा सदस्यों द्वारा लगातार वेल पर आकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से माफी मांगने की बात होती रही। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा कई बार कहे जाने के बाद भी सदस्य अपनी जगह पर वापस नहीं गए जबकि वह लगातार माफी मांगने की बात करते रहे। सदन में चल रहे हंगामे और नारेबाजी के बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दोपहर दो बजे तक सदन को स्थगित कर दिया। वहीं ऐसा बोला जा रहा है कि दो बजे के बाद चर्चा में सीएम योगी जुड़ सकते हैं।