वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ सूरनद राजशेखरन का निधन, कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

By :  Aryan
Update: 2025-04-11 04:15 GMT

नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ सूरनद राजशेखरन का अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह अचानक निधन हो गया है। उनके निधन के बाद परिवार में शोक के लहर है। सूरनद राजशेखरन के परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे हैं। 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य डॉ. सूरनद राजशेखरन का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्हें कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका अंतिम संस्कार आज शाम कोल्लम जिले के चथन्नूर में किया जाएगा। अस्पताल से उनके शव को घर ले आया जा रहा है।

 डॉ. सूरनद राजशेखरन के अंतिम संस्कार में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। कई कांग्रेस नेताओं ने डॉ. सूरनद राजशेखरन की मौत पर शोक व्यक्त किया हं।

Tags:    

Similar News