सलमान खान की घड़ी में 'राम दर्शन'! सिकंदर के रिलीज से पहले खास घड़ी पहनकर दिया यह संदेश, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
सलमान खान ने जो घड़ी पहनी है वह अयोध्या राम मंदिर, भगवान राम, भगवान हनुमान और अन्य पवित्र प्रतीकों से जुड़ी हुई हैं;

मुंबई। सलमान खान इन दिनों लगातार अपनी आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं। आए दिन सिकंदर को लेकर अपडेट सामने आने से फिल्म को लेकर दबंग खान के फैंस काफी बेसब्र हैं। हालांकि सलमान फिल्म के साथ अपनी हाल में पोस्ट की तस्वीर को लेकर छाए हुए हैं। जिसमें वह शानदारा वॉच पहने नजर आ रहे हैं। पोस्ट से सलमान ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। वहीं सलमान की यह घड़ी कई मायनो में काफी खास है।
अभिनेता ने भाईचारे का संदेश देने का किया प्रयास
बता दें कि अभिनेता सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सलमान भगवा रंग की राम जन्मभूमि घड़ी पहने दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन मे लिखा कि 30 मार्च को सिनेमाघरों में मिलते हैं। इस पोस्ट के साथ अभिनेता ने एक भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया है।
सलमान ने घड़ी को पहनकर दिया खास संदेश
सलमान के इस पोस्ट को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सलमान खान के अयोध्या राम मंदिर से जुड़े इस वॉच को देख फैंस संस्कृति और विरासत अपनाने के लिए प्रशंसा दे रहे हैं।
दरअसल, सलमान खान ने जो घड़ी पहनी है वह अयोध्या राम मंदिर, भगवान राम, भगवान हनुमान और अन्य पवित्र प्रतीकों से जुड़ी हुई हैं। एपिक एक्स राम जन्मभूमि रोज गोल्ड एडिशन नाम की यह शानदार घड़ी लग्जरी ब्रांड जैकब एंड कंपनी की है और इसकी कीमत 61 लाख रुपये है। वहीं सिकंदर के रिलीज से पहले सलमान ने इस घड़ी को पहनकर एक खास संदेश देने का काम किया है।