गुजरात और मुंबई के बीच आईपीएल 2025 का नौंवा मुकाबला होगा, दोनों टीमें पहली जीत के लिए खेलेंगी

By :  Aryan
Update: 2025-03-29 04:43 GMT

नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का नौंवा मुकाबला होना है। दोनों टीम में इस आईपीएल में पहली जीत के लिए खेलेंगी‌। दोनों ही टाइम अपना पहला मैच हार चुकी हैं। मैच से पहले दोनों टीमों ने जमकर प्रैक्टिस की। 

अहमदाबाद के मैदान में खेला जाएगा गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच का यह मुकाबला। पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया था। मुंबई इंडियंस की तरफ से इस मैच की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे थे। वही गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स ने 11 रनों से हराया था। गुजरात टाइटंस की तरफ से शुभम गिल ने कप्तानी की थी।

अंक तालिका में दो अंक हासिल करने के लिए दोनों टीम आपस में भिड़ेगी। जानकारी के अनुसार मैच देखने के लिए अहमदाबाद के मैदान में भारी संख्या में दर्शक आएंगे।

Tags:    

Similar News