शुरूआती रुझान में केजरीवाल और आतिशी पीछे चल रही, भाजपा की बढ़त बरकरार

By :  Aryan
Update: 2025-02-08 04:06 GMT

नई दिल्ली। विधानसभा के चुनाव परिणाम में भाजपा ने बढ़त बनाई हुई है। वही आम आदमी पार्टी के मुख्य चेहरे पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और मौजूदा सीएम आतिशी अपनी विधानसभा सीट से पीछे चल रही हैं। हालांकि आंकड़े जल्द बदल भी सकते हैं। 



दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतगणना के दौरान भाजपा ने शुरू से ही बढ़त बना रखी है। वहीं आम आदमी पार्टी को इस रुझान में झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल पीछे चल रहे हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे चल रहे हैं। लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। वहीं दूसरी ओर कालकाजी सीट पर आतिशी पीछे चल रही हैं। कालकाजी सीट सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। इस बार आम आदमी पार्टी ने कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक अलका लांबा को उतारा है। चेहरों के कारण कालकाजी सीट एक बार फिर हॉट सीट बन गई है। वहीं भाजपा ने यहां से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है। कालका सीट से उम्मीदवार बनाए गए बिधूड़ी अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं। 


इस चुनाव परिणाम की घोषणा से यह तय होगा कि क्या चौथी बार फिर से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी या फिर कमल खिलेगा। बाबरपुर विधानसभा सीट के रुझानों में आप के प्रत्याशी गोपाल राय आगे चल रहे हैं। भाजपा का अनिल वशिष्ठ पीछे चल रहे हैं। गोपाल राय पिछले 10 साल से केजरीवाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं।


Tags:    

Similar News