कंगना रनौत ने दिया रश्मिका मंदाना का साथ, कांग्रेस पर किया वार, जानें पूरा मामला

Update: 2025-03-04 18:04 GMT

मुंबई। कंगना रनौत कभी किसी मुद्दे पर बोलने से पीछे नहीं हटती है। दरअसल, कंगना ने इस बार एक मुद्दे पर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का साथ दिया है। कांग्रेस के विधायक रवि गनीगा ने रश्मिका मंदाना पर बैंगलुरु फिल्म फेस्टिवल के निमंत्रण को ठुकराने का आरोप लगाया था। इस मामले में कंगना रनौत ने रश्मिका का समर्थन करते हुए कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके कुमार पर हमला बोला है। 

बता दें, हिमाचल प्रदेश के मंडी की सांसद रश्मिका विवाद पर कांग्रेस मंत्रियों पर हमला बोला है। कंगना ने कापू में श्री होसा मारिगुडी मंदिर का दौरा किया, जहां कंगना ने रश्मिका के पक्ष में बोलते हुए कहा, कोई भी हमपर शिकंजा कसने की कोशिश करेगा, तो भगवान हमें बचाएंगे। भगवान हमेशा सभी कलाकारों के साथ खड़े हैं।

कर्नाटक के साथ कन्नड़ भाषा का भी अपमान किया

विधायक रवि गनीगा के अनुसार एक्ट्रेस ने कर्नाटक फिल्म इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरूआत की इसके बावजूद उन्होंने इस कार्यक्रम को नजर अंदाज किया और कर्नाटक के साथ कन्नड़ भाषा का भी अपमान किया। उनके अनुसार इस कार्यक्रम में रश्मिका को बार-बार बुलाया गया लेकिन उन्होंने यह कह कर आने से मना कर दिया कि उनके पास समय नहीं है।

हालांकि यह विवाद तब शुरु हुआ जब बीते 1 मार्च को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार एक समारोह का उद्घान करने पहुंचे।इस दौरान कांग्रेस विधायक ने बयान दिया था। इसे लेकर विधायक गनीगा ने कहा कि उनके पास इसे लेकर सबूत है।



Tags:    

Similar News