IPL 2025: आईपीएल के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस को दी बड़ी जिम्मेदारी, जानें क्या
नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का जल्द ही आगाज होने वाला है। जहां पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान की घोषणा हुई थी। अक्षर पटेल को कप्तान बनाया गया है। वहीं फाफ डु प्लेसिस को दिल्ली कैपिटल्स ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।
बता दें कि फाफ डु प्लेसिस को उपकप्तान बनाया गया है जबकि इससे कुछ ही दिन पहले DC फ्रैंचाइजी ने अक्षर पटेल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया था। दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक प्रमोशनल वीडियो शेयर करके डु प्लेसिस को उपकप्तान बनाए जाने की जानकारी दी है।
आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होगा
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में फाफ डु प्लेसिस किसी से फोन पर बात कर रहे हैं। बात करते हुए उन्होंने खुद कहा,हां, मैं दिल्ली कैपिटल्स का उपकप्तान बोल रहा हूं। डु प्लेसिस को पिछले साल मेगा ऑक्शन से पहले RCB ने रिलीज कर दिया था। जब नीलामी की बारी आई तो दिल्ली कैपिटल्स ने दक्षिण अफ्रीका के इस लीजेंड खिलाड़ी पर 2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल किया है। वहीं इस साल आईपीएल का शानदार आगाज 22 मार्च से होने वाला है।