भारत और फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ से अधिक के सरकारी सौदे पर जल्द मिलेगी मंजूरी, 26 राफेल मेगा डील पर लगी मुहर

Update: 2025-04-09 08:18 GMT

नई दिल्ली। भारत और फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपये से अधिक के सरकारी सौदे पर जल्द ही मंजूरी दी जा सकती है। इस सौदे में 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदने के लिए मेगा डील पर मुहर लग गया है। वहीं इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर विमान मिलेंगे।

कुछ रिपोर्ट ने यह दावा किया गया है कि इस डील से भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों की क्षमताओं को भी अपग्रेड करने में मदद मिलेगी। राफेल-एम जेट को भारतीय नौसेना के विमानों के बेड़े में शामिल किया जाएगा।

भारत को रणनीतिक बढ़त करेगा प्रदान

बताया जा रहा है कि यह सौदा केवल रक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह भारतीय सामरिक ताकत को भी एक नई दिशा देगा। इससे न केवल वायुसेना और नौसेना की क्षमता में वृद्धि होगी। यह चीन और पाकिस्तान जैसी ताकतों के खिलाफ भी भारत को रणनीतिक बढ़त भी देगा।

बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार राफेल-एम जेट फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन कंपनी की ओर से तैयार किए गए भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों की तरह अत्याधुनिक तकनीक और क्षमता से लैस होंगे। इन जेट का इस्तेमाल विमानवाहक पोत पर भी किया जाएगा, जिससे भारतीय नौसेना की सामरिक ताकत में काफी इजाफा होगा। यह विमान भारतीय नौसेना के लिए एक गेम-चेंजर साबित होंगे, जो समुद्र में संचालन की क्षमता को बढ़ाएंगे।

Tags:    

Similar News