दिल्ली विधानसभा चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 46.4% मतदान, 70 सीटों पर मतदान

Update: 2025-02-05 10:10 GMT

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज बुधवार सुबह 7 बजे से सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया। दिल्लीवासियों ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर वोट डालना शुरू कर दिया है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, दोपहर 3 बजे तक दिल्ली में कुल 46.4% मतदान दर्ज किया गया है।

दोपहर 3 बजे तक दिल्ली के 11 जिलों में हुए मतदान का प्रतिशत।

सेंट्रल दिल्ली- 29.74%

ईस्ट दिल्ली- 33.66 %

नई दिल्ली- 29.89%

उत्तरी दिल्ली- 32.44%

उत्तर-पूर्वी दिल्ली- 39.51%

नॉर्थ-पश्चिम दिल्ली- 33.17%

शाहदरा- 35.81%

दक्षिण दिल्ली- 32.67%

साउथ-ईस्ट दिल्ली- 32.27%

साउथ वेस्ट दिल्ली - 35.44%

वेस्ट दिल्ली- 30.87%

चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राजधानी के हर कोने में पुलिस की तैनाती की गई है और सभी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Tags:    

Similar News