CM पुष्कर सिंह धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण, भर्ती घायल बीआरओ कर्मियों से की मुलाकात

Update: 2025-03-01 05:48 GMT

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। जोशीमठ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को बचाने की कोशिश की जा रही है। सेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। भारी बर्फबारी के कारण घटनास्थल को जोड़ने वाली सभी सड़कें बंद हो गई हैं, लेकिन राहत कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेना अस्पताल में भर्ती घायल बीआरओ कर्मियों से आज शनिवार को मुलाकात की। सीएम धामी ने हिमस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। राहत और बचाव अभियान अभी भी जारी है ताकि बाकी फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा सके।

अब तक 47 मजदूरों को बचाया गया

बचाव कार्य के तहत अब तक 55 फंसे बीआरओ कर्मियों में से 47 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इनमें से तीन मजदूरों का जोशीमठ के आर्मी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Tags:    

Similar News