AMITABH BACHCHAN:बिग बी ने बताया- सभी बीमारियों का रामबाण इलाज, जानें 82 साल की उम्र में क्यों स्वस्थ रहते हैं अमिताभ
अपने ब्लॉग में के जरिए फैंस तक महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करते रहते हैं बिग बी;
मुंबई। बॉलीवुड के शंहशाह और महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं। वो फिल्मों में भी पूरी तरह से सक्रिय हैं और साथ ही टीवी विज्ञापनों और टीवी शो में भी लगातार नजर आते हैं। बिग बी सोशल मीडिया और ब्लॉग्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने अपने ब्लॉग पर बीमारियों के इलाज को लेकर बात की और सभी बीमारियों का एक रामबाण इलाोज बताया है।
बताया रामबाण इलाज
मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। वो समय-समय पर अलग-अलग विषयों पर अपने ब्लॉग में के जरिए फैंस तक महत्वपूर्ण जानकारी शेयर करते रहते है। अब हाल ही में बिग बी ने अपने ब्लॉग पर सभी बीमारियों के इलाज के लिए एक रामबाण उपाय बताया है। बिग बी ने ब्लॉग पर लिखा, 'काम ही सभी बीमारियों का इलाज है। मैंने काम किया।' बिग बी का कहना है कि काम करते रहना चाहिए क्योंकि ये सभी बीमारियों से आपको दूर रखता है।
82 साल में भी हैं एक्टिव
बिग बी को बॉलीवुड का शंहशाह ऐसे ही नहीं कहा जाता, वो अपने काम को लेकर हमेशा से गंभीर और उत्साहित रहते हैं। उनके शानदार अभिनय ने ही महानायक बना दिया। बिग बी के लिए काम कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 82 साल की उम्र में और पांच दशक से लंबे करियर में वो अभी भी काम से पीछे नहीं हटते हैं। अभी भी कई फिल्मों में उन्हें एक्टिव देखा जाता है।
'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए थे बिग बी
काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके किरदार और शानदार अभिनय की तारीफ की गई थी।