7 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई ईमू ने दिल्ली के चिड़िया घर में दो बच्चों को जन्म दिया
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई ईमू ने करीब 7 साल बाद दिल्ली के चिड़िया घर में दो बच्चों को जन्म दिया है। डॉक्टरों की टीम दोनों बच्चों की निगरानी कर रही है। ईमू को देखने के लिए चिड़िया घर में लोगों की भीड़ लगी रहती है।
चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार ने बताया कि ईमू ने दो चूजों को जन्म दिया है। इससे पहले 2018 के मार्च महीने में चूजे हुए थे। चूजों की निगरानी जारी है। चिड़ियाघर में पहले से 11 ईमू है। ईमू दुनिया का दूसरा सबसे पड़ा पक्षी है। दूसरे पक्षियों में अंडे देने की अवधि 28 दिन की होती है, जबकि ईमू 56 दिन की अवधि में अंडा देता है। इसकी गर्दन लंबी और मजबूत होती है।
दिल्ली के चिड़ियाघर में करीब सात साल बाद ऑस्ट्रेलियाई ईमू ने दो बच्चों को जन्म दिया है। जिसके बाद प्रशासन उनकी देखभाल में जुट गया है। लंबे समय बाद ईमू के बच्चों के जन्म होने से चिड़ियाघर प्रशासन भी काफी खुश है। बच्चों की दिनरात देखरेख की जा रही है।